आस्था ग्रुप का किक्रेट टूर्नामेंट आज से आरंभ

बांका. आस्था फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दूसरे पंचायतस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से हो रहा है. इसकी जानकारी देते हुए आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल सिंह ने बताया कि पंचायत स्तरीय किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दोपहर में किया जायेगा. शंभुगंज बाजार मैदान पर झखरा पंचायत बनाम भरतशिला पंचायत के बीच मैच खेला जायेगा. […]

बांका. आस्था फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दूसरे पंचायतस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से हो रहा है. इसकी जानकारी देते हुए आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल सिंह ने बताया कि पंचायत स्तरीय किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दोपहर में किया जायेगा. शंभुगंज बाजार मैदान पर झखरा पंचायत बनाम भरतशिला पंचायत के बीच मैच खेला जायेगा. मैच का उद्घाटन श्री सिंह करेंगे. टूर्नामेंट के प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि मैच प्रखंड के कुर्मा, रामचुआ, कसवा, मिर्जापुर बाजार, करहरिया, प्रतापपुर, गुलनी कुशहा के मैदानों पर खेला जायेगा. कुल 24 टीम भाग ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >