फर्जी नियोजित शिक्षक मफिया से कर रहे हैं मुलाकात

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नियोजित फर्जी शिक्षकों में कागजात जांच को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. वे लोग शिक्षा माफिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. बताया जाता है कि अमरपुर में पुरुषों से अधिक महिला शिक्षक अपने फर्जी प्रमाण पत्र पर कार्य कर रही है. अब ऐसे शिक्षक जिन्होंने शिक्षा […]

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नियोजित फर्जी शिक्षकों में कागजात जांच को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. वे लोग शिक्षा माफिया के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं. बताया जाता है कि अमरपुर में पुरुषों से अधिक महिला शिक्षक अपने फर्जी प्रमाण पत्र पर कार्य कर रही है.

अब ऐसे शिक्षक जिन्होंने शिक्षा माफिया से प्रमाण पत्र लिया था अब उनके दरबाजे पर जाकर कुछ हल निकालने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन शिक्षा माफिया से घर पर मुलाकात ही नहीं हो पा रही है. शिक्षा माफिया के दलाल द्वारा सभी फर्जी शिक्षकों को आश्वासन दिया जाता है कि सर आप ही लोगों के काम से पटना में बैठे हुए हैं.

शिक्षक जब मोबाइल नंबर की मांग दलाल से करते हैं तो वे कहते हैं कि उनसे अभी बात नहीं होगी. फोन पर बात करने पर सारा माजरा ही बिगड़ जायेगा. आप लोग शांत होकर अपना कागजात जमा कर दें. सारा मामला विभाग से हो जायेगा. ऐसे में कई महिला शिक्षक अपने कागजात नहीं जमा करने की भी बात सोच रही है. सभी फर्जी शिक्षक प्रतिदिन मैनेज करने के लिए बांका, भागलपुर से लेकर हर तरह के हथकंडे अपनाने में लगे हुए हैं. बीइओ जमशेद अंसारी ने बताया कि सभी शिक्षकों को कागजात जमा करने के लिए कह दिया गया है. सभी कागजात जल्द ही जिला मुख्यालय को उपलब्ध करा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >