प्रभात फॉलोअप : मामला महेशाडीह गांव में कोल्ड ड्रिंक के अवैध फैक्टरी के उद्भेदन का – अवैध कोल्ड ड्रिंक्स को भागने का प्रशासन ने दिया भरपूर मौका प्रतिनिधि, बांकाजिला मुख्यालय से सटे गांव महेशाडीह में अवैध रुप से कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री संचालन का उद्भेदन होने से 48 घंटे बीतने के बाद भी अधिकारियों की नींद अब तक नहीं खुली है. प्रशासन के नाक के नीचे इस कदर हो रहे गोरख धंधे का परदाफाश होना अधिकारियों की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. इससे अवैध धंधों वालों का मनोबल बढ़ा है. क्या है मामलारविवार को प्रभात खबर की टीम खरीदार बन कर महेशाडीह गांव स्थित कोल्ड ड्रिंक फैक्टरी में पहुंची थी. जहां टाइगर ब्रांड के नाम से बिक रहे कोल्डड्रिंक के अवैध धंधे का उद्भेदन हुआ था. फैक्टरी में दूसरे ब्रांड की कोल्डड्रिंक की बोतल में टाइगर ब्रांड को तैयार कर बाजार में बेचने का काम किया जाता था. इस कोल्डड्रिंक के बोतल पर न ही निर्माण की तिथि अंकित है और न ही एक्सपायरी डेट अंकित था.
48 घंटे बाद भी अधिकारियों ने नहीं की कार्रवाई
प्रभात फॉलोअप : मामला महेशाडीह गांव में कोल्ड ड्रिंक के अवैध फैक्टरी के उद्भेदन का – अवैध कोल्ड ड्रिंक्स को भागने का प्रशासन ने दिया भरपूर मौका प्रतिनिधि, बांकाजिला मुख्यालय से सटे गांव महेशाडीह में अवैध रुप से कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री संचालन का उद्भेदन होने से 48 घंटे बीतने के बाद भी अधिकारियों की नींद […]
