शिक्षकों के हड़ताल, प्रखंड के सभी विद्यालय रहे बंद

फोटो 5 बांका 9 : बैठक करते नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि बाराहाट:प्रखंड के सभी विद्यालय मंगलवार को पूर्ण बंद रहे. नियोजित शिक्षकों के साथ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के हड़ताल पर चले जाने की घोषणा के साथ ही प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. मंगलवार को नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष […]

फोटो 5 बांका 9 : बैठक करते नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि बाराहाट:प्रखंड के सभी विद्यालय मंगलवार को पूर्ण बंद रहे. नियोजित शिक्षकों के साथ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के हड़ताल पर चले जाने की घोषणा के साथ ही प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. मंगलवार को नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने एक बार फिर अपने सहयोगी शिक्षकों के बीच हुंकार भरते हुए कहा हमारा आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा. इसके लिये हम हर कुरबानी के लिये तैयार हंै. इस बीच बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना ने भी नियोजित शिक्षकों के समर्थन में हड़ताल की घोषणा की है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संघ के कार्यालय सचिव एमडी हुसैन ने कहा कि संघ के फैसले के आलोक में शिक्षकों ने प्रखंड के सभी विद्यालयों ने पठन पाठन को मंगलवार ठप कर दिया. वहीं नियोजित शिक्षकों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिये. संघ के सदस्यों ने बताया कि आंदोलन के क्रम में नौ मई को जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अरथी जुलूस निकाला जायेगा. ग्यारह मई को जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम रखा गया है. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार, अंचल राम किशोर सिंह, उमाकांत कुमार, प्रमोद कुमार, पांडव कुमार, संतोष कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार, सबीना कुमारी, प्रीति कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >