जमीन विवाद में मारपीट, मामला दर्ज

बाराहाट. सोमवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में किया गया.इसको लेकर प्रथम पक्ष की सावित्री देवी ने दिवाकर चौधरी, प्रमोद चौधरी, विपिन राय को आरोपी बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी […]

बाराहाट. सोमवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में किया गया.इसको लेकर प्रथम पक्ष की सावित्री देवी ने दिवाकर चौधरी, प्रमोद चौधरी, विपिन राय को आरोपी बनाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना में दिये आवेदन में सावित्री देवी ने सभी आरोपियों पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के गुड्डु चौधरी ने अभिकांत साह, सिया राम साह, आशीष कुमार, कर्मचंद साह व डिम्पल साह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >