विद्यालय में छात्रों का नहीं हो रहा नामांकन

पंजवारा. पंजवारा और इसके आस पास के आधे दर्जन से अधिक गांवों के बच्चों के आगे की पढ़ाई पर विराम लगने का खतरा मंडरा रहा है. मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानुकित्ता नगरी से संबंधित है. जहां के तकरीबन तीन दर्जन बच्चे आठवीं कक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिये राज्य संपोषित उच्च विद्यालय […]

पंजवारा. पंजवारा और इसके आस पास के आधे दर्जन से अधिक गांवों के बच्चों के आगे की पढ़ाई पर विराम लगने का खतरा मंडरा रहा है. मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानुकित्ता नगरी से संबंधित है. जहां के तकरीबन तीन दर्जन बच्चे आठवीं कक्षा पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिये राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में नामांकन कराने के लिये रोज रोज चक्कर लगा रहे है, लेकिन विभाग कि लापरवाही के कारण बच्चों का नामांकन नहीं हो पा रहा है. बच्चों के नामांकन नहीं होने के पीछे मध्य विद्यालय द्वारा बच्चों को कक्षा आठ के उत्तीर्ण होने के प्रमाण नहीं दिये जाने का कारण बताया जा रहा है. मामले पर मध्य विद्यालय के प्रभारी शमीम अहमद ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार बीइओ से की गयी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है. इस बीच कुछ ग्रामीणों ने डीएम के जनता दरबार में भी आवेदन देकर उक्त मुद्दे का उठाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >