किसानों को ऋण देने के प्रति बैंक उदासीन

अमरपुर. केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे लाभकारी योजना का उन्हें नहीं मिल रहा है. एक तरफ सरकार कह रही है कि किसानों को सरकार के द्वारा हर तरह का लाभ दिया जायेगा. किसानों को किसी भी प्रकार का दिक्कत नहीं होगा. उसके बाद भी सलेमपुर यूको बैंक ने […]

अमरपुर. केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाये जा रहे लाभकारी योजना का उन्हें नहीं मिल रहा है. एक तरफ सरकार कह रही है कि किसानों को सरकार के द्वारा हर तरह का लाभ दिया जायेगा. किसानों को किसी भी प्रकार का दिक्कत नहीं होगा. उसके बाद भी सलेमपुर यूको बैंक ने 2012 से 2015 तक मात्र 16 लाख रुपया किसानों के बीच ऋण का वितरण किया है. जबकि तारडीह पंंचायत की आबादी 8000 से अधिक है. उसके बाबजूद भी सलेमपुर यूको बैंक 2012 व 13 में किसान क्रैडिट कार्ड शून्य दिखा रहा है. वहीं वर्ष 2013 व 14 में केसीसी का आवेदन प्राप्त 69, स्वीकृत 24, अस्वीकृत 45, वितरीत 24 का प्रतिवेदन दिया गया है. जिसमें यह भी कहा गया है कि अब तक 16 लाख का ऋण को स्वीकृत किया गया है. वहीं दूसरी तरफ वर्ष 2014 व 15 में अब तक के रिपोर्ट में शून्य बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >