-यात्रियों का आरोप कंडक्टर चला रहा था बस-बस चालक यात्रियों से तशील रहा था पैसा फोटो 3 बांका 11 : पलटा हुआ वाहन को देखते ग्रामीण प्रतिनिधि, पंजवारागोड्डा-बाराहाट मुख्य मार्ग पर रविवार को बैदाचक गांव के समीप गोड्डा से भागलपुर जाने वाली एक यात्री बस आशीष ट्रेवल्स बैदाचक गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी, जिससे बस में सवार कई यात्री जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक सवार को बचाने के दौरान उक्त हादसा हुआ. जबकि बस पर सवार यात्री इस बात से सहमत नहीं हैं. यात्रियों के अनुसार बस चालक सीट पर बैठ यात्रियों से पैसे ले रहा था. इस दौरान बस को कंडक्टर चला रहा था, जिससे उक्त घटना घटी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के क्लिनिक में पहुंचाया. जहां सभी का इलाज किया गया. वहीं इस घटना में बस को चला रहे कंडक्टर क ी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर चिकित्सा के लिये भागलपुर भेजा गया. घायलों में बस का चालक गांधीग्राम निवासी अशोक पोद्दार, रजौन क प्रतिमा देवी, खटनई के मंगला पासवान, गोड्डा के उपेंद्र मांझी शामिल है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है.
गड्ढे में गिरी बस, आधा दर्जन यात्री जख्मी
-यात्रियों का आरोप कंडक्टर चला रहा था बस-बस चालक यात्रियों से तशील रहा था पैसा फोटो 3 बांका 11 : पलटा हुआ वाहन को देखते ग्रामीण प्रतिनिधि, पंजवारागोड्डा-बाराहाट मुख्य मार्ग पर रविवार को बैदाचक गांव के समीप गोड्डा से भागलपुर जाने वाली एक यात्री बस आशीष ट्रेवल्स बैदाचक गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में […]
