फोटो: 2 बांका 17 और 18 : बैठक को संबोधित करते नेता व सूनते होमगार्ड के जवान बांका : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला इकाई के द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय में आम सभा आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव व संचालन नकु ल पासवान ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देश बंधु आजाद उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा कि गृह रक्षक के साथ सरकार विश्वासघात कर रही है. गृह रक्षकों के आंदोलन पर कई बार सरकार ने समझौता कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया गया. राज्य के गृह रक्षक अपने सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस लिया है. मांझी सरकार में गृह रक्षकों के हीत में लिए गये निर्णय को वर्तमान सरकार ने उसे रद्द कर तानाशाही का परिचय दिया है. गृह रक्षक आर पार की लड़ाई लड़ेगी. 11 मई को पूर्व से तय कार्यक्रम के अनुसार सभी हड़ताल पर रहेंगे. 15 मई को बिहार बंद किया जायेगा साथ ही जेल भरो अभियान के तहत गृह रक्षक अपनी गिरफ्तारी भी देंगे. मौके पर सत्तो मंडल, सचिव विभाष झा, नकुल पासवान, नवल किशोर यादव, कामेश्वर प्रसाद यादव, भूदेव यादव, त्रिलोक कुमार, मालेश्वरी प्रसाद सिंह, भरतरी मंडल आदि उपस्थित थे. मैच आज से शुरू बांका. शहर के आरएमके उच्च विद्यालय के मैदान में आज रविवार से रंधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज किया जायेगा. उद्घाटन मैच नालंदा व समस्तीपुर टीम के बीच खेला जायेगा. यह जानकारी जिला क्रिकेट टीम के सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने बताया कि मैच का उद्घाटन विधायक राम नारायण मंडल करेंगे.
गृह रक्षकों ने किया फैसला, 11 से हड़ताल पर
फोटो: 2 बांका 17 और 18 : बैठक को संबोधित करते नेता व सूनते होमगार्ड के जवान बांका : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ जिला इकाई के द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय में आम सभा आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव व संचालन नकु ल पासवान ने किया. मुख्य […]
