बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :
कृषि विज्ञान केंद्र बांका से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी आने की संभावना है. हालांकि आसमान में सुबह के समय में हल्के बादल छाये रहेंगे.तापमान में वृद्धि के साथ तेज हवा चलने की संभावना
दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होगी. इस दौरान 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70-75 प्रतिशत और दोपहर में 30-40 प्रतिशत तक रह सकती है.
पूरवा हवा सक्रीय रहेगा
दिन में पूरवा हवा सक्रीय रहेगा.इस दौरान 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से पूरबा हवा चलने की संभावना है. पूर्वानुमान से कयास है कि गर्मी से राहत मिलेगी.जिले में आम तौर पर मौसम साफ रहेगा. हालांकि, आसमान में दोपहर बाद बादल छाये रहेंगे. दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. शाम से मौसम सुहाना हो जायेगा. एक दो जगहों पर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है.
