बाराहाट अस्पताल की सूधरी स्थिति

फोटो : 30 बांका 21 : अस्पताल में पोलियो की ड्रॉप पिलाती जिप उपाधीक्षक नीलम सिंह व उपस्थित डीडीसी प्रदीप कुमारा्रतिनिधि, बांकापिछले सप्ताह जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम सिंह व डीडीसी प्रदीप कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था, जिसमें खामियां मिली थीं. इसके बाद दोनों लोगों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से नाराजगी जतायी […]

फोटो : 30 बांका 21 : अस्पताल में पोलियो की ड्रॉप पिलाती जिप उपाधीक्षक नीलम सिंह व उपस्थित डीडीसी प्रदीप कुमारा्रतिनिधि, बांकापिछले सप्ताह जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम सिंह व डीडीसी प्रदीप कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था, जिसमें खामियां मिली थीं. इसके बाद दोनों लोगों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से नाराजगी जतायी थी. इसके बाद से अस्पताल के प्रभारी डॉ पी झा ने स्थित को संभालते हुए काफी चेंजिंग किया है. जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट के बाद सीएस व जिलाधिकारी ने प्रभारी को अस्पताल की स्थिति सुधारने का आदेश दिया था. गुरुवार को पल्स पोलियो के कार्यक्रम को लेकर उपविकास आयुक्त व जिला परिषद की उपाधीक्षक नीलम सिंह बाराहाट अस्पताल पहुंचे और सब कुछ बदला बदला देखा. मालूम हो कि 24 अप्रैल को भूकंप को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष नीलम सिंह व डीडीसी प्रदीप कुमार ने बाराहाट व बौंसी अस्पताल को औचक निरीक्षण किया था. इसमें बाराहाट में काफी अनियमितता पायी गयी थी. इसके बाद दोनों ने तीन दिनों का वक्त देते हुए जल्द से जल्द अस्पताल की स्थिति को सुधारने का मौका दिया था. वहीं इस संबंध में प्रभारी ने बताया कि सुबह का वक्त था. भूकंप का भय सभी के दिलों में समाया हुआ था. उसी वक्त दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. रोजाना अस्पताल की स्थिति काफी अच्छी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >