सड़क दुघर्टना में दो जख्मी

फोटो:23 बांका 16 17 जख्मी अजय परिहार व ब्रदीनाथप्रतिनिधि, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत भितिया पंचायत के नाढ़ा पहाड़ गांव के समीप केडि़या-कटोरिया मुख्य मार्ग पर एक टाटा मैजिक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया. चौवाटिया निवासी अजय परिहार अपने बहनोई बद्रीनाथ को छोड़ने जा रहा था. इसी क्रम में केडि़या तरफ से आ […]

फोटो:23 बांका 16 17 जख्मी अजय परिहार व ब्रदीनाथप्रतिनिधि, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत भितिया पंचायत के नाढ़ा पहाड़ गांव के समीप केडि़या-कटोरिया मुख्य मार्ग पर एक टाटा मैजिक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया. चौवाटिया निवासी अजय परिहार अपने बहनोई बद्रीनाथ को छोड़ने जा रहा था. इसी क्रम में केडि़या तरफ से आ रहे मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी. इसमें दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी ड्राइवर नशे में था जिस कारण यह घटना घटी. मौके पर ग्रामीण शिवशंकर यादव, विश्व बंधु यादव, दिनेश यादव, मणिकांत साह के सहयोग से उक्त व्यक्ति को इलाज के लिए बांका भेजा गया. इधर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवक का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >