पुल में गिर कर पुलिस कर्मी जख्मी

बांका. ढाकामोड़ बांका जाने वाली मुख्य मार्ग चांदन नदी पुल पर एक व्यक्ति धूप में मूर्छित होकर नदी में गिर गया. प्रखंड क्षेत्र के बिसनपुर गांव निवासी गौरी शंकर प्रसाद सिंह किसी काम को लेकर घर से मार्केट आ रहे थे. इसी दौरान जब वो अपने साइकिल लेकर चांदन नदी पुल पर पहुंचे तो अचानक […]

बांका. ढाकामोड़ बांका जाने वाली मुख्य मार्ग चांदन नदी पुल पर एक व्यक्ति धूप में मूर्छित होकर नदी में गिर गया. प्रखंड क्षेत्र के बिसनपुर गांव निवासी गौरी शंकर प्रसाद सिंह किसी काम को लेकर घर से मार्केट आ रहे थे. इसी दौरान जब वो अपने साइकिल लेकर चांदन नदी पुल पर पहुंचे तो अचानक उनको चक्कर आ गया जिससे वे अपने साइकिल सहित नदी में गिर गये. नदी में गिरता देख कर राहगीरों की भीड़ पुल पर जमा हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकाल कर मुख्य मार्ग पर लाकर उन्हें होश कराया गया. गंभीर रूप से घायल देख मार्केट आ रहे लोगों ने इनकी पहचान कि जो बिसनपुर गांव के निवासी हैं ये बिहार पुलिस के पद पर बेगूसराय में कार्यरत हैं. इसकी जानकारी परिजन को मोबाइल पर दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. घायल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक लक्ष्मण पंडित ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >