फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कोझी पंचायत अंतर्गत लिखनी कोझी हाट परिसर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के झंडा का ध्वजारोहण कार्यक्रम चलाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश क्रीड़ा संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव, भाजपा बेलहर विधान सभा प्रभारी श्रीनारायण शर्मा सलील, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अनंत राम यादव, जिला संगठन महामंत्री जय शंकर चौधरी, रंजीत कुमार, विकास यादव, मुन्ना चौधरी, कपिलदेव यादव, संजय ठाकुर के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान मनोज यादव ने लोगों से संवाद स्थापित कर पार्टी के हित में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि धान खरीद में बिचौलिया हावी हैं. जय शंकर चौधरी ने कहा कि किसानों का धान सही तरीके से खरीद नहीं होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके चलते बिचौलिया मालामाल हो रहे हैं. पूर्व विधायक ने किया क्षेत्रीय भ्रमण फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा बेलहर विधान सभा के पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव ने किया. क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम में गेड़ाटीकर एवं गोड़ा बाजार में उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को बिजली आपूर्ति सहित क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया. गेड़ाटीकर एवं गोड़ा बाजार में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति ठप है. वहीं इस संबंध में पूर्व विधायक ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता बांका से संपर्क कर दोनों जगहों पर ट्रांसफॉर्मर लगाने का अनुरोध किया. इस पर विभाग द्वारा शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन मिला है. इस मौके पर देवानंद यादव, राज कुमार यादव, दिलीप दास, नरेश यादव, भूदेव दास, मिथिलेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता साथ चल रहे थे.
धान खरीद में हावी रहे बिचौलिया
फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कोझी पंचायत अंतर्गत लिखनी कोझी हाट परिसर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के झंडा का ध्वजारोहण कार्यक्रम चलाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश क्रीड़ा संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव, भाजपा बेलहर विधान सभा प्रभारी श्रीनारायण शर्मा सलील, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अनंत राम यादव, जिला […]
