युवती बरामद, मरजी से गयी थी प्रेमी के साथ

बांका. प्रखंड क्षेत्र के बैसा गांव की युवती को गांव के ही मांगन साह का पुत्र संतोष साह शादी की नीयत से भगा ले गया था. इस मामले में लड़की के पिता ने बांका थाने में आवेदन देकर 26 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. केस के आइओ एसआइ वसंत झा ने बताया कि सर्विलांस […]

बांका. प्रखंड क्षेत्र के बैसा गांव की युवती को गांव के ही मांगन साह का पुत्र संतोष साह शादी की नीयत से भगा ले गया था. इस मामले में लड़की के पिता ने बांका थाने में आवेदन देकर 26 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. केस के आइओ एसआइ वसंत झा ने बताया कि सर्विलांस के सहारे मोबाइल नंबर ट्रेस कर लड़के एवं लड़की से संपर्क किया गया. इसके बाद दोनों दिल्ली से दोनों बांका पहुंचे. दोनों ने शादी कर ली है. न्यायालय में लड़की ने बयान देकर कहा कि वह अपनी मरजी से संतोष के साथ गयी थी. वह अब अपने पति क साथ रहना चाहती है. उसने बताया कि मंदिर में शादी रचाने के बाद वे दोनों दिल्ली चले गये. संतोष ने बताया कि उनका प्रेम वर्षों से है. परिजन इसका विरोध करते थे. शादी के बाद दिल्ली के आंनद बिहार इलाके में किराये के एक मकान में रहने लगे. घर वाले एवं पुलिस के दबाव से परेशान होकर थाने में उपस्थित हुए हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के परिजन को सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >