टीम में चयन के लिए ट्रायल पांच से

बांका : शहर स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन बांका के द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता डॉ विश्वबंधु संत ने की. जिसमें 5 एवं 6 अप्रैल को क्रमश: यू -16 तथा हेमन बी ट्राफी के लिये जिला टीम के चयन के लिए ट्रायल शहर के आरएम के मैदान में […]

बांका : शहर स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन बांका के द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता डॉ विश्वबंधु संत ने की. जिसमें 5 एवं 6 अप्रैल को क्रमश: यू -16 तथा हेमन बी ट्राफी के लिये जिला टीम के चयन के लिए ट्रायल शहर के आरएम के मैदान में सुबह 7 बजे से होगा.

चयनित टीम को यू 16 जमुई व बांका का मैच 8 अप्रैल को जमुई में आयोजित होगा. हेमन बी ट्रॉफी मैच जुमई व बांका का लक्खीसराय में होगा. मौके पर क्रिकेट सचिव विष्णु चक्रवर्ती, अंबर मुखर्जी, खेल समन्वयक राम किशोर सिंह, कन्हैया प्रसाद सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >