फोटो 3 बांका 43 : गिरफ्तार अभियुक्त बेलहर. गंगटा थाना क्षेत्र में डकैती, लूट एवं हत्या के प्रयास में बेलहर थाना क्षेत्र के सौटाडीह गांव निवासी शंभु प्रसाद सिंह को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि अभिषेक कुमार जवानों के साथ शंभु के घर पर छापामारी करने गये, लेकिन वह किसी तरह से निकल कर सौटाडीह में चल रहे यज्ञ में घुस गया. जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के सिविल ड्रेस में होने के कारण कई लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन अंत में शंभु ने ही ग्रामीणों को बताया कि ये पुलिस वाले हैं. शंभु प्रसाद सिंह गंगटा थाना कांड संख्या 97/12 का नामजद अभियुक्त है. गंगटा एवं बेलहर पुलिस को वर्षों से उसकी तलाश थी.
फरार अभियुक्त गिरफ्तार
फोटो 3 बांका 43 : गिरफ्तार अभियुक्त बेलहर. गंगटा थाना क्षेत्र में डकैती, लूट एवं हत्या के प्रयास में बेलहर थाना क्षेत्र के सौटाडीह गांव निवासी शंभु प्रसाद सिंह को स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि अभिषेक कुमार जवानों के साथ शंभु के घर […]
