तीन गांवों के नौ युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका: शहर स्थित पंडित तारणी झा महाविद्यालय के समीप बुधवार की देर रात गश्ती दल ने लूटपाट करने वाले गिरोह को धर दबोचा. देर रात शहर में गश्ती के दौरान पुलिस गश्ती जीप डीएम आवास चौक पर पहुंची. इसी दौरान तारा मंदिर दुधारी जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार में एक बोलेरो शहर की ओर […]

बांका: शहर स्थित पंडित तारणी झा महाविद्यालय के समीप बुधवार की देर रात गश्ती दल ने लूटपाट करने वाले गिरोह को धर दबोचा. देर रात शहर में गश्ती के दौरान पुलिस गश्ती जीप डीएम आवास चौक पर पहुंची. इसी दौरान तारा मंदिर दुधारी जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार में एक बोलेरो शहर की ओर आ रही थी. शक होने पर एसआइ उपेंद्र कुमार ने बोलेरा रुकवायी. पुलिस ने गाड़ी में सवार युवकों से पूछताछ की, तो कुछ ने कटोरिया तो कुछ ने बौंसी जाने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने युवकों के साथ-साथ वाहन की तलाशी की.

तलाशी के दौरान बोलेरो में रखा गाड़ी का नंबर प्लेट, 8 लकड़ी के डंडे, पांच सेल वाले दो टार्च के साथ ही गाड़ी में सवार नौ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने लायी. फिर से बोलेरो की तलाशी ली गयी, तो उसके के बोनट में लाल कपड़े में रखे एक पिस्टल, दो कट्टा, 25 कारतूस, एक बीनडोलिया, 45 पीस मोबाइल, पांच सिम कार्ड सहित अन्य की बरामदगी की गयी.

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि यह अंतर जिला गिरोह है, जिसका मुख्य सरगना शंभुगंज थाना के कुर्मा निवासी बौंसठ प्रसाद सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार सिंह है. इसके साथ इसी गांव के दीनानाथ सिंह का पुत्र श्रवण कुमार सिंह उर्फ राहुल कुमार सिंह, टुन्ना प्रसाद सिंह का पुत्र गुलशन कुमार सिंह उर्फ रोहित कुमार सिंह, स्व विभाष प्रसाद सिंह कापुत्र सागर कुमार सिंह उर्फ मंजित कुमार सिंह, अजय कुमार कुमार सिंह का पुत्र अमन कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह का पुत्र सुमित कुमार सिंह, सुभाष दास का पुत्र डब्लू दास, कुन्नत गांव के राजेश रंजन का पुत्र मनीष कुमार एवं शंभुगंज बाजार निवासी प्रदीप कुमार साह का पुत्र मोनू कुमार साह हैं. एसपी ने बताया की इस गिरोह द्वारा शंभुगंज, असरगंज रोड, रमसरिया रोड, कटोरिया बांका मुख्य मार्ग, मुंगेर के संग्रामपुर मौजमा पुल, गंगटा जंगल के मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों पर सड़क लूट कांड को अंजाम दिया गया है.

पूछताछ में अभियुक्तों ने इसे स्वीकार भी किया है. इस अभियान में शंभुगंज थानाध्यक्ष पंकज पासवान, फुल्लीडुमर के धीरज कुमार, अमरपुर के परीक्षित पासवान, संग्रामपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं जमुई के लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष शंभु पासवान को लगाया गया था. मौके पर एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, एसआइ अरुण कुमार, गणोश झा सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >