प्रभारी एचएम पर नहीं हुई कार्रवाई

बेलहर: प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों की तरह शिक्षकों की भी अनुपस्थिति बढ़ती जा रही है. दर्शनिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद को मंगलवार को ग्रामीणों ने किताब बेचते पकड़ा था. मौके पर जाकर संकुल समन्वयक अरुण तांती ने मामले की पड़ताल की थी और ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन […]

बेलहर: प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में छात्रों की तरह शिक्षकों की भी अनुपस्थिति बढ़ती जा रही है. दर्शनिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुख्तार अहमद को मंगलवार को ग्रामीणों ने किताब बेचते पकड़ा था. मौके पर जाकर संकुल समन्वयक अरुण तांती ने मामले की पड़ताल की थी और ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया.

इतना होने के बावजूद अगले दिन प्रधानाध्यापक ने छात्रों के बीच पुस्तकें नहीं बांटी और न ही शिकायत के आलोक में आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कोई कार्रवाई हुई. इस संबंध में संकुल समन्वयक अरुण तांती ने कहा कि बीआरसी केआरपी को इस मामले की सूचना दी गयी है. गुरुवार एवं शुक्रवार को विद्यालय बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >