स्थानीय लोगों ने नाम व फोटो न नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी बैद्यनाथ मिश्र के कार्यकाल में ही बस पड़ाव की चहारदीवारी व नाला निर्माण कार्य को पूरा किया गया था. तब से आज तक नाले का जीर्णोद्धार व ससमय सफाई नहीं की गयी है. अगर इस पर ध्यान दिया गया होता, तो नाला जहां-तहां टूटा नहीं मिलता. वार्ड नंबर तीन के भी नाले का भी यही हाल है. वार्ड पार्षद अनिल कुमार चौधरी ने नाले की सफाई दो दिन के अंदर कराने की बात कही.
नाले की नहीं की जाती सफाई, बढ़ी परेशानी
बांका: नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई नहीं होने से यहां के लोगों को कूड़े के बीच रहना मजबूरी बन गयी है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 अलीगंज कटोरिया बस स्टैंड के पीछे बना नाला कूड़े से भरा पड़ा है. इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से करने के बाद भी सफाई नहीं की जाती […]

बांका: नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई नहीं होने से यहां के लोगों को कूड़े के बीच रहना मजबूरी बन गयी है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 अलीगंज कटोरिया बस स्टैंड के पीछे बना नाला कूड़े से भरा पड़ा है. इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से करने के बाद भी सफाई नहीं की जाती है.