हसाय की टीम ने मांजर को हराया

फोटो : 2 बांका 7 : उद्घाटन करते परवेज अख्तरप्रतिनिधि धोरैयाखेल से जहां मन-मस्तिष्क का विकास होता है, वहीं बच्चों की प्रतिभा निखरती है. उक्त बातें मड़रिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष परवेज अख्तर ने प्रखंड के करहरिया में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में कहीं. उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभा को तरासने […]

फोटो : 2 बांका 7 : उद्घाटन करते परवेज अख्तरप्रतिनिधि धोरैयाखेल से जहां मन-मस्तिष्क का विकास होता है, वहीं बच्चों की प्रतिभा निखरती है. उक्त बातें मड़रिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष परवेज अख्तर ने प्रखंड के करहरिया में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में कहीं. उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभा को तरासने का जो काम आयोजन समिति सदस्यों ने किया है, इसके लिये वे बधाई के पात्र हैं. खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुये अध्यक्ष ने कहा कि जो हारता है, वही एक दिन जीतता है. जब तक हार नहीं होगी, तब तक जीत की खुशी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. टूर्नामेंट में भाग ले रही सोलह टीमों में से प्रथम चरण में झारखंड के मांजर व बिहार के हसाय के बीच मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मांजर की टीम ने सभी विकेट खोकर 56 रन बनाये. जवाब में उतरी हसाय की टीम आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विजेता टीम को 6000 तथा उपविजेता को 3500 नकद देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट उद्घाटन अध्यक्ष परवेज अख्तर, शहादत हुसैन, मुखिया प्रतिनिधि हासिम ने किया. मौके पर राजद नेता पप्पू यादव, पंसस मो हफीजुद्दीन, मो तबरेज, डब्लू कुमार, पपलू महोली, मो इकराम, मो सरफराज, मो निशाद, मो मुस्तफा सहित अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >