फोटो : 17 बांका-23 आरएमके उच्च विद्यालय मैदान पर परीक्षा देती छात्रा24- एमआरडी केंद्र पर परीक्षा देती छात्रा प्रतिनिधि, बांकामैट्रिक परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को प्रथम पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. डीइओ अभय कुमार ने बताया कि पहले दिन अंगरेजी विषय की परीक्षा में डॉ हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय बाराहाट परीक्षा केंद्र से प्रथम पाली में फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. पहले दिन प्रथम पाली में सभी 18 केंद्रों पर 13121 परीक्षार्थी को शामिल होना था, इसमें 12964 ही उपस्थित हुए. द्वितीय पाली में 13036 में से 12903 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. बुधवार को गणित विषय की परीक्षा है. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी. वहीं विधि व्यवस्था नियंत्रण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक व अन्य कर्मियों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. पांव टूटने के बाद भी हौसला बरकरारफोटो : 17 बांका 25 : सहायक की मदद से परीक्षा देती उषा कुमारी बांका. घर की छत से गिर कर घायल हुई छात्रा उषा कुमारी ने अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी. वह अपने घर के छत से नीचे गिर गयी थी. इसमें उसका दायां पैर टूट गया है. इसके बावजूद वह एमआरडी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही है. यह छात्रा बाराहाट वभनगांवा की रहनेवाली है और वहीं(हाइस्कूल वभनगांवा) की छात्रा भी है. परीक्षा में शामिल होने के बाद इसको एक सहायक उपलब्ध कराया गया है.
प्रथम पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी धराया
फोटो : 17 बांका-23 आरएमके उच्च विद्यालय मैदान पर परीक्षा देती छात्रा24- एमआरडी केंद्र पर परीक्षा देती छात्रा प्रतिनिधि, बांकामैट्रिक परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को प्रथम पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. डीइओ अभय कुमार ने बताया कि पहले दिन अंगरेजी विषय की परीक्षा में डॉ हरिहर चौधरी उच्च […]
