फोटो 17 बांका 16 : वार्ड में फैली गंदगी17 निर्माण नाला पूरी तरह हुआ बंद२२18 से 21 तक परिचर्चा की तसवीर वार्ड संख्या चारप्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत अंतर्गत प्रत्येक वार्ड की साफ-सफाई की स्थिति बिगड़ गयी है. वार्ड प्रतिनिधि अपनी कुरसी का फायदा उठाते हुए जनता की सेवा करने की बजाय अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं. नाले की साफ-सफाई, रखरखाव व अन्य मूल सुविधा से वंचित वार्ड वासी किसके पास इसकी शिकायत करें, इसे लेकर संशय में हैं. खबर छपने के बाद भी संबंधित विभाग के पदाधिकारी को इस ओर ध्यान नहीं पहुंच पा रही है. क्या कहते हैं वार्ड वासी वार्ड संख्या चार निवासी ताराचंद्र चौधरी ने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई मेहमानों जैसी होती है. इससे सभी परेशानी में हैं बावजूद इसके वार्ड पार्षद मौन हैं. मनोज चौधरी ने बताया कि वार्ड में बने नाले की सफाई इस वजह से नहीं की जाती है वह पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्मित किया गया है, जबकि नाला वार्ड के अंतर्गत आता है. अमर यादव ने बताया कि गंदगी के बीच लोगों को रहने की आदत पड़ गयी है. जब इस गंदगी से संक्रमण फैलेगा तभी जिले के वरीय पदाधिकारी जागरूक होंगे. राजेश चौधरी व नीलू चौधरी ने बताया कि साफ-सफाई ससमय कभी नहीं की जाती है. इससे मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. क्या कहते हैं नगर पंचायत के अध्यक्ष इस संबंध में नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु देवी ने बताया कि सभी नगर पंचायत में साफ-सफाई की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपी गयी है. अगर इसमें शिकायत है तो एनजीओ के ऊपर कार्रवाई की जायेगी.
सता रही सफाई की चिंता
फोटो 17 बांका 16 : वार्ड में फैली गंदगी17 निर्माण नाला पूरी तरह हुआ बंद२२18 से 21 तक परिचर्चा की तसवीर वार्ड संख्या चारप्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत अंतर्गत प्रत्येक वार्ड की साफ-सफाई की स्थिति बिगड़ गयी है. वार्ड प्रतिनिधि अपनी कुरसी का फायदा उठाते हुए जनता की सेवा करने की बजाय अपनी जेब भरने में लगे […]
