बांका. मंगलवार को झिरवा गांव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक हुई है, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद पांडे ने की. पांच अप्रैल को गांधी मैदान पटना आयोजित होने वाली किसान, नौजवान महा रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही सभी कार्यकर्ता को जन संपर्क अभियान में तेजी लाने को कहा गया. इस मौके पर बाल गोविंद मंडल, दिगंबर मांझी, मुनीलाल कुशवाहा, सुनील शर्मा, अविनाश मंडल, अनिल मांझी आदि उपस्थित थे. किसानों को बीज लेने के लिए भरना होगा आन लाइन आवेदनबांका. प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी किसानों को गरमा फसल के बीज लेने के लिए आन लाइन आवेदन भरना होगा. मालूम हो कि करमा, रैनिया जोगडीहा, तेलिया, लखनौड़ी, कझिया, दोमुहान, डाड़ा, छत्रपाल, लोधम, दक्षिणी कटेली, ककवारा, लकड़ी कोला, जमुआ, दुधारी, समुखिया, बेहरा व नगर पंचायत के किसानों किसान पंजीकरण व ढेचा, मूंग का लाभ लेने के लिए आन लाइन आवेदन करना होगा, जो किसान आन लाइन आवेदन नहीं करते है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. आन लाइन आवेदन करने के लिए किसानों को पहचान पत्र, एलपीसी, मालगुजारी रसीद, बैंक पासबुक के छात्रा प्रति संलग्न के साथ डब्लू-डब्लू -डब्लू कृषि मिस इन पर अपलोड करना होगा. यह जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने दी.
रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
बांका. मंगलवार को झिरवा गांव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक हुई है, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद पांडे ने की. पांच अप्रैल को गांधी मैदान पटना आयोजित होने वाली किसान, नौजवान महा रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. साथ ही सभी कार्यकर्ता को जन संपर्क अभियान में तेजी लाने को कहा […]
