करो निदान हमें चाहिए वेतनमान

बांका. नियोजित शिक्षकों को नियमित करने, वेतमनान व अन्य सुविधाओं पर सरकार के असहयोगात्मक रवैये एवं टोल मटोल की नीति के विरुद्ध शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है. अपनी मांगों के समर्थन में 21 मार्च को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में विस्तृत विचार विमर्श होना है. इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के […]

बांका. नियोजित शिक्षकों को नियमित करने, वेतमनान व अन्य सुविधाओं पर सरकार के असहयोगात्मक रवैये एवं टोल मटोल की नीति के विरुद्ध शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है. अपनी मांगों के समर्थन में 21 मार्च को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में विस्तृत विचार विमर्श होना है. इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने बताया नियोजित शिक्षकों को नियमित किये जाने, सेवा शर्त एवं स्थानांतरण सहित अन्य लाभ पर पूर्व में निर्धारित वार्ता से सरकार आनाकानी कर रही है. 8 मार्च को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बांका की बैठक में निर्धारित मांग मनवाने हेतु संघर्ष का स्वरूप तैयार किया गया था. इसमें 27 मार्च को प्रखंड स्तर पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं बीडीओ के माध्यम से ज्ञापन व अनुशंसा के साथ सरकार को भेजने के लिए अनुरोध, 7 अप्रैल को विधान सभा एवं विधान पार्षद सदस्य के आवास पर 50-50 शिक्षकों का धरना प्रदर्शन एवं समस्या से अवगत कराना, 11 अप्रैल को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी के समक्ष विराट प्रदर्शन एवं 13 अप्रैल को राज्य में प्रमंडलीय स्तर शिक्षक का विधान सभा के समक्ष भूख हड़ताल कार्यक्रम को शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्धारण किया था. इस आलोक में एक बार फिर 21 मार्च को शिक्षकों के स्वर बुलंद होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >