मैट्रिक परीक्षा को लेकर उमड़ी भीड़

प्रतिनिधि, बांका मैट्रिक परीक्षा को लेकर शहर एवं आसपास के बाजार व विभिन्न परीक्षा केंद्रों के करीब इलाके में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है. विद्यार्थी के साथ उनके परिजन एवं ट्यूशन पढ़ाने वाले सर भी डेरा जमाये हु ए हैं. मंगलवार से आरंभ होने वाली परीक्षा अगले मंगल 24 मार्च तक चलेगी. पहले दिन […]

प्रतिनिधि, बांका मैट्रिक परीक्षा को लेकर शहर एवं आसपास के बाजार व विभिन्न परीक्षा केंद्रों के करीब इलाके में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है. विद्यार्थी के साथ उनके परिजन एवं ट्यूशन पढ़ाने वाले सर भी डेरा जमाये हु ए हैं. मंगलवार से आरंभ होने वाली परीक्षा अगले मंगल 24 मार्च तक चलेगी. पहले दिन मंगलवार को अंगरेजी विषय की परीक्षा प्रारंभ होनी है. शहर के होटल में जहां परीक्षार्थी की भीड़ बढ़ रही है वहीं सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है. मकान मालिकों की वाछें खिल उठी है. घर की दूरी व सुविधा को लेकर छोटी वाहनों एवं होटल संचालकों की खूब चांदी कट रही है. सोमवार देर शाम तक जगतपुर, विजयनगर, अलीगंज, करहरिया, बाबू टोला सहित अन्य मुहल्ले में भी डेरा बसेरा खोजते दिखे. सब्जी दुकानदार, गैस रिफलिंग, स्टेशनर्स व अन्य दुकानों पर भीड़ जमी रही. सर तनिटा बच्चा-बुतरु पर ध्यान देबै… परीक्षार्थी के अभिभावक दूर दराज से पहचान व पैरवी जोड़ कर परीक्षा केंद्र पर तैनात शिक्षकों को अपना करीबी बता रहे हैं. अच्छा तो फलना बाबू के स्कूल में बच्चे का संेटर पड़ा है चलिए ठीक है. उनसे आप एक बार भेंट करके मेरा नाम कह दीजिएगा. वैसे रोल नंबर व रोल कोड लिख कर हमको दे दीजिए. इधर शिक्षकों के समक्ष कई परिचित के अलावे अन्य पुराने चेहरे भी मुस्कुराकर कह कह रहे हैं सर आपनैं के स्कूली में बचवा के सेंटर छै तनिटा बच्चा-बुतरु पर ध्यान देबै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >