इसी क्रम में जिला संयोजक के रूप में हेमंत कुमार दूबे व रजाैन प्रखंड सचिव के पद पर सुभाष कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया. बैठक में संजय कुमार, हीरालाल यादव, प्रमोद कुमार, सरयुग पंडित, नीलम कुमारी, सर्वजीत कुमार, मनोज कुमार, सुजीत कुमार, चंद्रशेखर आजाद, हेमंत कुमार दूबे, धर्मवीर कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, रोहित कुमार, बलराम मंडल, मो शाहनवाज, आशुतोष कुमार, रवि शंकर शास्त्री आदि उपस्थित थे.
समान कार्य, समान वेतन हो
बांका: बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में हुई. बैठक में शिक्षकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग के समर्थन में 23 मार्च से विधानसभा के समझ आमरण अनशन को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनायी. इसके लिए 21 मार्च को सभी प्रखंडों में बैठक […]

बांका: बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में हुई. बैठक में शिक्षकों ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग के समर्थन में 23 मार्च से विधानसभा के समझ आमरण अनशन को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनायी. इसके लिए 21 मार्च को सभी प्रखंडों में बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर संगठन ने नाराजगी जतायी.