धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर सड़क पर उतरेगा किसान जागरण मंच

प्रतिनिधि, धोरैया बड़ी ही सफाई से धान खरीद में हो रही धांधली को रोकने की दिशा में किसान जागरण मंच ने अपना मोरचा खोल दिया है. संबंधित अधिकारियों, सफेदपोशों, मिलरों व बिचौलियों की मिलीभगत से हो रही धांधली पर मंच की पैनी निगाह है. इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंच के प्रवक्ता परवेज आलम […]

प्रतिनिधि, धोरैया बड़ी ही सफाई से धान खरीद में हो रही धांधली को रोकने की दिशा में किसान जागरण मंच ने अपना मोरचा खोल दिया है. संबंधित अधिकारियों, सफेदपोशों, मिलरों व बिचौलियों की मिलीभगत से हो रही धांधली पर मंच की पैनी निगाह है. इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंच के प्रवक्ता परवेज आलम व महासचिव मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि समय रहते अगर अधिकारियों ने अपने रवैये में सुधार नहीं लाया तो मंच के सदस्य सड़क पर उतरेंगे. कहा गया कि बिचौलिये अपने नजदीकी खाताधारक किसानों के माध्यम से किसानों का ही खून चुसने पर आमदा हैं. मंच के प्रवक्ता ने धोरैया में अबतक किये गये धान खरीदगी को सार्वजनिक किये जाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मंच का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा तथा इसकी जानकारी राज्य स्तर पर भी दी जायेगी. भ्रष्ट पदाधिकारियों के प्रति क्षोभ जताने वालों में अध्यक्ष डॉ कुंजबिहारी, सदस्य शहादत हुसैन, मो इरफान, मो इदरीश सहित अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >