धोरैया. प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के एमकेसीसी गौरा मैदान में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच धोरैया व दुर्गा बाजार टीम के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए धोरैया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 107 रन बनाये. इसके जवाब में बाजार की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर व तीन गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर विजयी घोषित हुई. विजेता व उपविजेता टीमों के बीच नकद पुरस्कार का वितरण किया गया. मैन ऑफ द सीरीज अरविंद तथा मैन ऑफ द मैच अजय कुमार बने. टीम में कप्तान जयकांत पंडित, अमरजीत कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, प्रभुदयाल, बमबम कुमार, कैलाश कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य थे.
फाइनल में दुर्गा बाजार ने धोरैया को हराया
धोरैया. प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के एमकेसीसी गौरा मैदान में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच धोरैया व दुर्गा बाजार टीम के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए धोरैया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 107 रन बनाये. इसके जवाब में बाजार की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए […]
