रजौन. प्रखंड के श्रीमन्नारायण धाम बनगांव में 31वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव रविवार से आरंभ हो गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जगतगुरू शंकराचार्य शेलेंद्रानंद जी महराज ने किया. रविवार को नारद मोह, गौरी शंकर विवाह की प्रस्तुति की गयी, जबकि स्वामी केशव कृष्ण के निर्देशन में रासलीला कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य कर्ता डॉ महेंशानंद जी ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन प्रात: कालीन वेला में श्री राम चरित मानस का सामूहिक पाठ होता है जबकि दोपहर 11 बजे से 02 बजे तक वृंदावन की केशव कृष्ण लीला मंडली द्वारा रासलीला दिखाया जाता है. संध्या पांच बजे मंगल आरती व प्रवचन का दौर चलता है एवं पुन: रात्रि में रामलीला का आयोजन किया जाता है.
श्री मन्नारायण धाम में राम विवाह आरंभ
रजौन. प्रखंड के श्रीमन्नारायण धाम बनगांव में 31वां श्री सीताराम विवाह महोत्सव रविवार से आरंभ हो गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जगतगुरू शंकराचार्य शेलेंद्रानंद जी महराज ने किया. रविवार को नारद मोह, गौरी शंकर विवाह की प्रस्तुति की गयी, जबकि स्वामी केशव कृष्ण के निर्देशन में रासलीला कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. कार्यक्रम के […]
