बच्ची के साथ छेड़छाड़ की दर्ज करायी प्राथमिकी

बांका. धनकुंड ओपी क्षेत्र के लालसेहिया गांव की एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के युवक द्वारा छेड़ छाड़ करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीडि़ता की मां ने महिला थाने में आवेदन देकर कहा है कि आठ वर्षीय बच्ची अपने गांव लालसेहिया से कुछ ही दुर स्थित मौसी के घर किसी काम से […]

बांका. धनकुंड ओपी क्षेत्र के लालसेहिया गांव की एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के युवक द्वारा छेड़ छाड़ करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीडि़ता की मां ने महिला थाने में आवेदन देकर कहा है कि आठ वर्षीय बच्ची अपने गांव लालसेहिया से कुछ ही दुर स्थित मौसी के घर किसी काम से जा रही थी. इसी दौरान गांव के मनोज यादव के पुत्र नीतीश कुमार ने उसको अकेला पाकर गांव से ही पीछा किया. गांव से जब बच्ची कुछ दूर चल गयी तो नीतीश ने लड़की को सड़क किनारे खेत में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ किया. पीडि़त जब चिल्लाने लगी तो युवक उसको छोड़ कर भाग गया. बालिका ने घर वापस लौट कर अपने परिजन को इस बात की जानकारी दी. पीडि़त के परिजन ने इस घटना की जानकारी जब आरोपी के परिजन को देने गये तो वे लोग उलझ पड़े. इसके बाद पीडि़त की मां ने रविवार को महिला थाना में पहुंच कर मामला दर्ज कराया. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि दोनों नाबालिग है दिये गये आवेदन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >