प्रत्याशी लगातार जा रहे है मतदाता के बीच

बौंसी. प्रखंड के कैरी पंचायत में हो रहे मुखिया पद के चुनाव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव में विजयी होने के लिए प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पंचायत के पूर्व मुखिया के जाति प्रमाण पत्र गलत पाये जाने को लेकर उनको अयोग्य करार देते हुए पदमुक्त कर दिया […]

बौंसी. प्रखंड के कैरी पंचायत में हो रहे मुखिया पद के चुनाव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव में विजयी होने के लिए प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पंचायत के पूर्व मुखिया के जाति प्रमाण पत्र गलत पाये जाने को लेकर उनको अयोग्य करार देते हुए पदमुक्त कर दिया गया था. इसके बाद यहां पर चुनाव हो रहा है. पंचायत में करीब सात हजार मतदाता हैं जिन्हें रिझाने के लिए सैफुल्लाह अंसारी, रिजवान अंसारी, श्रवण मंडल, लालमोहन मंडल, सोहन राम, संजय साह लगे हुए हैं.हर्ष व्यक्त बौंसी. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर लोगों ने खुशी प्रकट की है. पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव ने कहा है कि जीतन राम मांझी गलत रास्ते पर जा रहे थे इसलिए नीतीश कुमार को पद पर आना बेहद जरूरी था. जदयू महासचिव द्वारिका मिश्रा ने कहा है कि गलत लोगों के हाथों में सत्ता चला गया था अब बिहार फिर से विकास के रास्ते पर चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >