बांका : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को कदाचार करते एक दर्जन परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया. जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में एमआरडी उच्च विद्यालय से एक,सार्वजनिक डिग्री कॉलेज सर्वोदयनगर से 08, सार्वजनिक इंटर कॉलेज से एक, डीएन सिंह कॉलेज भूसिया से एक,आरएसजे इंटर कॉलेज धौनी से एक परीक्षार्थी को चिट पुर्जे के साथ धराये जाने पर परीक्षा से निष्कासित किया गया.प्रथम पाली में भौतिकी एवं कला संकाय के योगा एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित हुई.
अब परीक्षार्थी को तीन दिन की राहत मिलेगी. अब 24 फरवरी से परीक्षा फिर आरंभ होगी. वहीं आरएमके एवं एस एस बालिका केंद्र पर दो परीक्षार्थी की तबीयत बिगड़ने की भी सूचना मिली. जिसकी पुष्टि करते हुए केंद्राधीक्षक ने बताया कि परीक्षार्थी को तुरंत दवा उपलब्ध कराया गया.जिससे उनकी तबीयत में सुधार हुआ साथ ही परीक्षा में शामिल हो पाये. टीआरपीएस उच्च विद्यालय ककबारा केंद्र पर बांका कारा के एक विचाराधीन कैदी भी प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल थे.
