फोटो 20 बांका 5 : कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि, बाराहाटबढ़ौना गांव में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली. शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं एवं कन्याओं ने चांदन नदी के तट पर कलश पात्र में जल भरा. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शोभा यात्रा में शामिल भक्त भक्ति गीतों पर झूमते-गाते चल रहे थे. शोभा यात्रा के बढ़ौना गांव के महादेव स्थान पहुंचने पर ग्रामीणों ने नेम निष्ठा के साथ स्वागत किया. कलश स्थापना के बाद कलश की पूजा की गयी. मौके पर जिप अध्यक्ष श्वेता देवी ने द्वीप प्रज्वलित कर कथा मंच का उद्घाटन किया. साथ ही गांव और जिला के लिये सुख समृद्धि की कामना की. देर शाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक वशिष्ठ नारायण शास्त्री ने भागवत कथा की महिमा का बखान किया. आयोजकों के मुताबिक कथा का श्रवण भक्त गण रोजाना दो पालियों में कर सकेंगे. मौके पर मिरजापुर पंचायत के मुखिया वैद्यनाथ दास, मीरा देवी, पंकज मंडल, सुनील कुमार, नारायण दास, तुलसी कुमार, मुनेश्वर कुमार, मनोज सिंह, राघवेंद्र कुमार, सुभाष झा, विनय पंडित, पुरुषोत्तम कुमार मौजूद थे.
कलश शोभायात्रा निकाली
फोटो 20 बांका 5 : कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि, बाराहाटबढ़ौना गांव में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली. शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं एवं कन्याओं ने चांदन नदी के तट पर कलश पात्र में जल भरा. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ […]
