मिलेगा वेतनमान तो शिक्षक देंगे सरकार को समर्थन

प्रतिनिधि, बांकाबिहार राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. सियासी सरगरमी बनी हुई है. पिछले दिनों मांझी सरकार ने शिक्षकों को वेतनमान देने की घोषणा की. शिक्षक संघ ने उनके फैसले की सराहना करते हुए कहा कि जो सरकार शिक्षकों के दर्द को समझेगा शिक्षक उस सरकार को समर्थन देंगे. उक्त बातें बिहार पंचायत […]

प्रतिनिधि, बांकाबिहार राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. सियासी सरगरमी बनी हुई है. पिछले दिनों मांझी सरकार ने शिक्षकों को वेतनमान देने की घोषणा की. शिक्षक संघ ने उनके फैसले की सराहना करते हुए कहा कि जो सरकार शिक्षकों के दर्द को समझेगा शिक्षक उस सरकार को समर्थन देंगे. उक्त बातें बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्राथमिक संघ के मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को जिला संघ भवन में आयोजित शिक्षकों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि 23 फरवरी को पटना में निर्धारित महाधरना की रूप रेखा तैयार करनी है. इसके लिए 21 फरवरी को शहर के गेस्ट हाउस में प्रारंभिक शिक्षकों की बैठक आयोजित होनी है. संघ कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी सरकार का शिक्षकों के प्रति क्या नजरिया है स्पष्ट करेंगे तभी उन्हें समर्थन दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >