फोटो : 19 बांका 17 से 22 : परिचर्चा की तसवीर प्रतिनिधि, बांकापिछले कई दिनों से बिहार में चल रहे राजनीतिक उठा-पटक को बांका वासियों ने गलत करार दिया है. जिले भर के लोगों की मिली प्रतिक्रिया से यह बात स्पष्ट हो चुका है कि इस राजनीतिक को यहां के लोग पसंद नहीं कर रहे हैं. मोहनपुर के जितेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि बिहार में चल रहे राजनीतिक उठा पटक भविष्य के लिए ठीक नहीं है. किसी को अपमान करना भी ठीक नहीं है और पार्टी के अंदर चल रहे विवाद को राजनीतिक रूप भी नहीं देनी चाहिए. भरक के गोपाल तांती का कहना है कि भविष्य की राजनीतिक ठीक नहीं है. रामदेव साह का कहना है कि अब वक्त आ गया है सभी पार्टी को जनता सबक सिखाये. अशोक कुमार मंडल का कहना है कि समय पर विधायक सही फैसला लें कि उनको क्या करना है. मोहन साह का कहना है कि उचित फैसला लेकर बिहार को बदनाम होने से बचायें. भाजपा के सभी विधायक मांझी के साथ : राम नारायण मंडलबांका. बांका विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पक्ष में अपना मतदान करेंगे. उन्होंने बताया कि सत्ता की लालच में आकर पूर्व मुख्यमंत्री जो गंदा खेल कर एक महादलित को प्रताडि़त कर रहे है जिसको भारतीय जनता पार्टी के कोई भी विधायक बर्दास्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री का काम है कि वह अपने संख्या बल को कैसे पूरा करते है. सरकार को बचना उनका काम है. महादलित के साथ पूरी भाजपा खड़ी है. वहीं बेलहर के विधायक गिरिधारी यादव ने कहा कि जिले के सभी विधायक नीतीश कुमार के साथ बैठक में है.
ठीक नहीं है राजनीतिक उठ-पटक
फोटो : 19 बांका 17 से 22 : परिचर्चा की तसवीर प्रतिनिधि, बांकापिछले कई दिनों से बिहार में चल रहे राजनीतिक उठा-पटक को बांका वासियों ने गलत करार दिया है. जिले भर के लोगों की मिली प्रतिक्रिया से यह बात स्पष्ट हो चुका है कि इस राजनीतिक को यहां के लोग पसंद नहीं कर रहे […]
