इलाज में लापरवाही बरतने की डीएम से की शिकायत

धोरैया. विषाक्त चाट खाने से बीमार होनेवाले लोगों की सुधि लेने धोरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे डीएम साकेत कुमार से पीडि़तों के परिजन ने इलाज में चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने की शिकायत की. जदयू नेता कपिलदेव सिंह, राजेश कुमार सिंह, कुंदन कुमार, मनोज कुमार आदि ने डीएम को बताया कि उनके आने की खबर सुनने […]

धोरैया. विषाक्त चाट खाने से बीमार होनेवाले लोगों की सुधि लेने धोरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे डीएम साकेत कुमार से पीडि़तों के परिजन ने इलाज में चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने की शिकायत की. जदयू नेता कपिलदेव सिंह, राजेश कुमार सिंह, कुंदन कुमार, मनोज कुमार आदि ने डीएम को बताया कि उनके आने की खबर सुनने के बाद से अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के इलाज में अपनी तत्परता बढ़ायी. मरीजों ने बताया कि पहले बाहर से ही दवा व स्लाइन मंगा कर मरीजों को चढ़ाया गया. डीएम के आने के बाद पीडि़तों को जमीन से उठा कर बेड मुहैया कराते हुये इलाज प्रारंभ किया गया. इधर, डीएम ने मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज आलम से भी पीडि़त मरीजों के इलाज पर अपनी निगरानी रखने का निर्देश दिया. राजद जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष खगेशचंद्र राय, बीससूत्री सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष ग्यास खां आदि ने भी अस्पताल पहुंच मरीजों का हाल चाल जाना. गौरतलब हो कि डायरिया व बुखार की चपेट में आने वालों में बच्चे सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >