सेवई की सोंधी खुशबू से महक उठा बाजार

बांका : भाईचारे व खुशहाली का प्रतीक मुसलिम भाइयों का सबसे बड़ा पर्व ईद आने ही वाला है. रमजान का पाक महीना आधा सफर तय कर ईद मुबारक जल्द आने का संदेश दे रहा है. वहीं बाजार में लच्छेदार रंगीन सेवइ सज चुके हैं. जिसकी सौंधी खुशबू माहौल को खुशनुमा बना रही है. करीब दर्जनों […]

बांका : भाईचारे खुशहाली का प्रतीक मुसलिम भाइयों का सबसे बड़ा पर्व ईद आने ही वाला है. रमजान का पाक महीना आधा सफर तय कर ईद मुबारक जल्द आने का संदेश दे रहा है. वहीं बाजार में लच्छेदार रंगीन सेवइ सज चुके हैं. जिसकी सौंधी खुशबू माहौल को खुशनुमा बना रही है.

करीब दर्जनों दुकानों में तरहतरह के सेवइ बेचे जा रहे हैं. दुकानदारों के अनुसार लच्छेदार सेवई की बिक्री शुरू हो गयी है. उन्होंने बताया कि कलकत्ता से लाया गया सेवई का मूल्य 80 रुपये किलो लोकल 60 रुपये किलो है. बिना सेवई के ईद अधूरी मानी जाती है. इस दिन इनका बनना अहम है.

वहीं रोजेदार ईद के इंतजार में घड़ियां गिन रहे हैं. ईद की तैयारी हेतु लोग लगे हैं. बाजारों में नये नये कपड़ों की खरीदारी हो रही है. जिनमें टोपी, कुर्ता की खरीदारी जोर पकड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >