जयपुर. ओपी क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रूपामारण में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया. मालूम हो कि विद्यालय के बच्चों ने अपने घर में मध्याह्न भोजन खराब देने की शिकायत की थी. इस पर ग्रामीणों ने विद्यालय आकर देखा तो 50 बच्चों में तीन किलो चावल, आधा किलो दाल बनाया जा रहा था. जिस पर ग्रामीण ईश्वर यादव, मितन यादव, रामदेव यादव, मानदेव यादव, राजेंद्र यादव, रेशमी देवी, रमेश कुमार गोलू, सचिव गौरी देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर रसोई रूम व विद्यालय में ताला बंद कर दिया. शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी विद्यालय नहीं आयीं और ना ही इसकी जानकारी के लिए कोई पदाधिकारी ही आये.
ग्रामीणों ने विद्यालय में जाड़ा है ताला
जयपुर. ओपी क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रूपामारण में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्यालय में ताला जड़ दिया. मालूम हो कि विद्यालय के बच्चों ने अपने घर में मध्याह्न भोजन खराब देने की शिकायत की थी. इस पर ग्रामीणों ने विद्यालय आकर देखा तो 50 बच्चों में तीन किलो चावल, आधा किलो दाल […]
