पहलवानों ने दिखाये जलवे

फोटो नंबर 31 बांका 5 और 6 : उद्घाटन करते जदयू प्रखंड अध्यक्ष ग्यास खां व उपस्थित लोग. प्रतिनिधि, धोरैया प्रखंड के महिला बिशनपुर पंचायत के महिला ग्राम स्थित अखाड़ा में शनिवार को दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती का उद्घाटन बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ग्यास खां एवं मुखिया प्रतिनिधि फारूक […]

फोटो नंबर 31 बांका 5 और 6 : उद्घाटन करते जदयू प्रखंड अध्यक्ष ग्यास खां व उपस्थित लोग. प्रतिनिधि, धोरैया प्रखंड के महिला बिशनपुर पंचायत के महिला ग्राम स्थित अखाड़ा में शनिवार को दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती का उद्घाटन बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष ग्यास खां एवं मुखिया प्रतिनिधि फारूक रजा समेत आयोजन समिति के सदस्य नूर नवीं आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. प्रथम दिन बिहार व झारखंड के विभिन्न जगहों से आये प्रतिभागियों के करतब को देख लोग दंग रह गये. कुश्ती में रानीटीकर दियारा की टीम ने तीन कुश्ती, बनारस ने एक, महिला ने दो तथा अमडीहा ने पांच कुश्ती मारी. इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष मंजूर आलम, एहतेशाम आलम, मोहसीन रेजा, मो अयूफ, मो वकील सहित अन्य उपस्थित थे. कुश्ती देखने के लिए दूर दराज से भी हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >