वाहन जांच में वसूला गया 30 हजार जुर्माना

विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है. इसी कड़ी में बुधवार को भेड़ा मोड़ चौक स्थित भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

बांका/बाराहाट. विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है. इसी कड़ी में बुधवार को भेड़ा मोड़ चौक स्थित भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस का जमकर डंडा चला. इस दौरान बिना हेलमेट व बिना दस्तावेज के वाहन चलाने के जुर्म में कई लोगों से पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश के आलोक में क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में चौक-चौराहे पर खासतौर पर दो पहिया वाहन चालकों की जांच पडताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >