30 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

30 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

(खबर व फोटो अनिवार्य सर, विज्ञापनदाता से संबंधित) कमिटी के अध्यक्ष सह कैप्टन मणिशेखर के सौजन्य से महत्वपूर्ण पहल कटोरिया. राजबाड़ा स्थित दि विलेज स्कूल में शिक्षा का उजाला कार्यक्रम के तहत अनोखी, सराहनीय व प्रेरणादायक पहल शुरू की गयी है. स्कूल प्रबंधिन समिति के अध्यक्ष सह कैप्टन मणिशेखर के सौजन्य से 30 जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इस पहल का मुख्य उद्येश्य शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लानना है. यह पहल ना केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगी, बल्कि समाज को भी यह संदेश देगी कि हर बच्चे को समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए. इस सुविधा को लेकर स्कूल में पंजीकरण कार्य प्रारंभ किया गया है. इस आशय की जानकारी दि विलेज स्कूल राजबाड़ा के डायरेक्टर गौरव कुमार तिवारी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >