बांका. जिला सैप वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज नारायण सिंह ने कहा कि सैप जवानों से सभी प्रकार के कार्य नहीं लिये जायें. उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल पहले राज्य के निचले स्तर की विधि व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार ने आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के रिटायर्ड जवानों को सैप के रूप में प्रतिनियुक्ति की थी. इनका काम व्यवस्था को ठीक करने के साथ-साथ उग्रवादी और आतंकवादियों से सामना करना था. पर अब सैप जवानों से सभी प्रकार के कार्य लिये जा रहे हैं. इससे जवानों में आक्रोश है. उन्होंने कहा कि आज तक सैप जवानों को जिस कार्य का प्रभार दिया गया, उसे उन्होंने बखूबी निभाया. सैप जवानों ने पंचायत चुनाव में नक्सलग्रस्त इलाके से लेकर अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात होकर भयमुक्त मतदान करवाया. अब थाने से लेकर ओपी तक में उनकी तैनाती की जा रही है और विभिन्न प्रकार के काम लिये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए की जिस कार्य के लिए उनकी प्रतिनियुक्ति हुई है, उनसे वही कार्य लिया जाये.सांसद ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र बांका. सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने बौंसी मेले में समुचित व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. पत्र में सांसद ने लिखा है कि मेला देखने आने वाले लोगों को असुविधा, असुरक्षा, ट्रैफिक की समस्या, पेयजल की समस्या आदि से नहीं जूझना पड़े. इसके लिए समुचित इंतजाम किये जायें.
सैप से नहीं लिया जाय हरेक प्रकार का कार्य
बांका. जिला सैप वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज नारायण सिंह ने कहा कि सैप जवानों से सभी प्रकार के कार्य नहीं लिये जायें. उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल पहले राज्य के निचले स्तर की विधि व्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार ने आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के रिटायर्ड जवानों को सैप के […]
