बदला से 26 बोतल शराब जब्त, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बदला गांव से पुलिस ने एक घर से बाइक में छुपा कर रखा 26 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के बदला गांव से पुलिस ने एक घर से बाइक में छुपा कर रखा 26 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है. इस संबंध में पुलिस ने बदला गांव के भुनेश्वर यादव के विरुद्ध अवैध रूप से शराब रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी पुअनि गौतम कुमार शर्मा ने दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि बदला गांव में भुनेश्वर यादव अपने घर में एक बाइक में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा है. सूचना की पुष्टि के लिए जैसे ही पुलिस उसके घर के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर भुनेश्वर यादव भाग गया. इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गयी तो उसके झोपड़ीनुमा घर में रखा एक लाल काला रंग का ग्लैमर बाइक के सीट के नीचे विभिन्न ब्रांड का 26 बोतल अंग्रेजी शराब पाया गया, जो कुल 6.240 लीटर था. शराब के साथ बाइक को जब्त कर थाना लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >