52 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है.

पंजवारा पंजवारा पुलिस के द्वारा अवैध शराब एवं शराब की तस्करी विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 52 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही बाइक पर शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर जांच के दौरान झारखंड के गोड्डा की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख बाइक घुमा कर भागने लगा.जिसे पुलिस बलों के ने खदेड़ कर पकड़ा किया.पुलिस की जांच में तस्करों के पास मौजूद झोला एवं बाइक के डिक्की से रॉयल स्टैग एवं स्टर्लिंग रिजर्व ब्रांड का कुल 52 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया.जिसकी कुल मात्रा 11.31 लीटर है.गिरफ्तार तस्करों की पहचान बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान निवासी अजय रजक पिता भुवनेश्वर रजक एवं पवन कुमार पिता चेतन रजक के रुप में हुयी है.तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >