बेलहर : थाना क्षेत्र के बारा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक के डिक्की से करीब 2 किलो 250 ग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की है. मामले को लेकर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बारा गांव के दयानंद साह बम बनाने के लिए अपने घर में बारूद लाया है.
बाइक की डिक्की से मिली विस्फोटक सामग्री, रिपोर्ट दर्ज
बेलहर : थाना क्षेत्र के बारा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक के डिक्की से करीब 2 किलो 250 ग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की है. मामले को लेकर थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि […]

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापामारी में उनके घर के पास खड़ी उनकी एक बाइक की डिक्की में प्लास्टिक के थैले में बंद विस्फोटक बनाने की सामग्री बारामद हुई. उसके साथ बाइक को जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया है कि विस्फोटक सामग्री में एक किलो गुलाबी रंग का चूर्ण, 500 ग्राम उजला ठोस पदार्थ एवं 750 ग्राम पीला ठोस पदार्थ मिला है, जो प्रथम दृष्टया विस्फोटक बनाने की सामग्री प्रतीत हो रहा है.
जब्त विस्फोटक पदार्थ की सत्यता की जांच विशेषज्ञ टीम के द्वारा करायी जायेगी कि इसका उपयोग किस कार्य में किया जाता है. उधर ग्रामीणों की मानें तो दयानंद साह धान खरीद-बिक्री करता है. फिलवक्त पुलिस ने उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.