बांका में रेप के बाद हत्या कर पेड़ से लटकाया

बांका : बांका में युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया. मंगलवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के भोड़वा झील के पास से पेड़ से लटका उसका शव मिला. युवती रविवार से ही घर से गायब थी. घर में मृतका के दादा का श्राद्धकर्म था. […]

बांका : बांका में युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया. मंगलवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के भोड़वा झील के पास से पेड़ से लटका उसका शव मिला. युवती रविवार से ही घर से गायब थी.

घर में मृतका के दादा का श्राद्धकर्म था. इसी बीच श्राद्धकर्म में आये बाराहाट थाना क्षेत्र के केंदुआटीकर गांव से आये दो युवक युवती को बहला-फुसला कर घर से भगा ले गये. एक दिन युवती को युवक के साथ बगल स्थित भोड़वा जंगल घुमते देखा गया था. सूचना पाकर परिजनों ने जंगल में युवती की काफी खोजबीन की. लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया. इसी दौरान मंगलवार को युवती का शव एक पेड़ से लटका मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >