बेलहर : पुलिस की दबिश ने एक बार फिर अपराधियों के मनोबल को चकनाचूर कर दिया. थाना क्षेत्र में 30 अक्तूबर को बैंक लूटने की मंशा से आए अपराधियों को घटना को अंजाम देने के पूर्व ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लेने के एक दिन बाद एक अभियुक्त थाना से फरार हो गया था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार छापेमारी की और नहीं गिरफ्तार होने के बाद उसके घर पर कुर्की वारंट का इश्तेहार चिपका दिया.
थाना से फरार अभियुक्त कोर्ट में हुआ उपस्थित
बेलहर : पुलिस की दबिश ने एक बार फिर अपराधियों के मनोबल को चकनाचूर कर दिया. थाना क्षेत्र में 30 अक्तूबर को बैंक लूटने की मंशा से आए अपराधियों को घटना को अंजाम देने के पूर्व ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लेने के एक दिन बाद एक अभियुक्त थाना […]

घर पर वारंट साटते ही अभियुक्त रूपेश कुमार दास ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जिसे बुधवार को बेलहर पुलिस ने रिमांड पर लेते हुए पूछताछ के लिए बेलहर थाना लाया. पूछताछ के दौरान अभियुक्त रूपेश कुमार दास ने बताया कि शौचालय जाने के क्रम में थाना का दिवार फांदकर सुल्तानगंज का बस पकड़कर सुल्तानगंज से दिल्ली चला गया. इस क्रम में उन्होंने तारापुर से एक यात्री का मोबाइल से अपनी पत्नी को फोन कर पत्नी को भी सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुला लिया था. इसके बाद दोनों साथ में दिल्ली चले गये.
आगे उसने बताया कि घरवाले के द्वारा बताया जा रहा था कि पुलिस के द्वारा लगातार उसे पकड़ने के लिए घर पर छापेमारी की जा रही है. यदि तुम नहीं आते हो तो घर का भी कुर्की जब्ती कर घर को तोड़ दिया जायेगा. जिसके भय से मैं न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी फरार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट निकली थी. जिसका इश्तिहार उसके घर पर चिपकाया गया था. पुलिस के दवाब से वो न्यायालय में उपस्थित हुआ.