सीएम ग्राम परिवहन योजना के लिए 25 तक आवेदन

बांका : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की समीक्षा बैठक डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय वेश्म में हुयी. समीक्षा के दौरान डीएम ने रिक्ती के विरुद्ध प्राप्त आवेदन पर तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया. लाभुकों को समय पर लाभ देने पर बल दिया. वहीं बताया गया कि आवेदन की अंतिम […]

बांका : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की समीक्षा बैठक डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय वेश्म में हुयी. समीक्षा के दौरान डीएम ने रिक्ती के विरुद्ध प्राप्त आवेदन पर तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया. लाभुकों को समय पर लाभ देने पर बल दिया.

वहीं बताया गया कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक निर्धारित है. बेलहर प्रखंड में एसएसी एसटी के 35 रिक्ती के विरुद्ध 19, धोरैया में 15 के विरुद्ध नौ, कटोरिया में 14 के विरुद्ध 12, रजौन में 11 के विरुद्ध छह व शंभूगंज में 40 एसससी एससी के विरुद्ध 27 आवेदन प्राप्त हुए है.
वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के तहत रजौन में 14 के विरुद्ध 13 व शंभूगंज में 27 के विरुद्ध 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं. डीएम ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने की बात कही. साथ ही शेष रिक्ति के विरुद्ध आवेदन प्राप्त करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि परिवहन विभाग बिहार के वेबसाइट पर आसानी से आवेदन किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >