सूइया में जश्न-ए-मिलादुन्नबी की जोर-शोर से चल रही तैयारी

कटोरिया : सूइया बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में जश्न-ए-मिलादुन नबी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर आगामी 10 नवंबर को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी कार्यक्रम की सफलता को लेकर मदरसा अनवारूल इस्लाम सूइया कमिटी की ओर से गांव-गांव सघन जनसंपर्क अभियान […]

कटोरिया : सूइया बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में जश्न-ए-मिलादुन नबी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर आगामी 10 नवंबर को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी कार्यक्रम की सफलता को लेकर मदरसा अनवारूल इस्लाम सूइया कमिटी की ओर से गांव-गांव सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

गुरूवार को भी कमिटी के पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों की एक टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सूइया बाजार स्थित मस्जिद के सामने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की. कमिटी के अध्यक्ष मो मुकर्रम ने बताया कि हजरत मोहम्मद साहब ने सबों को इंसानियत का पाठ पढ़ाया है. उन्होंने ही बेटियों को जन्म लेने के साथ ही मारने की परंपरा को रोका.
वतन से मोहब्बत करना सिखाया. कमिटी के सचिव मो सरताज अंसारी ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होने वाले सभी लोगों से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब द्वारा दिये गये पैगाम को आमजनों तक शांतिपूर्वक ढंग से पहुंचाने की भी अपील की है. जुलूस के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारा व शांति भी मजबूती से बनाये रखने को कहा गया है. ताकि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द व आपसी प्रेम का माहौल कायम रहे.
सूइया कमिटी की टीम ने नबी बांध, लाकरखोवा, धरतीथान, बलिया, रामपुर, धावा, हथियापाथर, डुमरिया, बलसारा, बड़फेरा, छिंड़ा, झिलुआ, खिजुरिया, पेशराहा आदि गांवों का दौरा किया. इस मौके पर मदरसा अनवारूल इस्लाम कमिटी सूइया के अध्यक्ष मो मुकर्रम, सचिव मो सरताज, मौलाना आबिद, करी नासिर, मो निसार, मो आफताब, ताज मनव्वर, मो निजाम, गुलाम मुस्तफा, नागो आलम, तेजामूल, नफरू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >